LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

मासूम की हत्या के बाद भड़का जनआक्रोश, 5 घंटे ठप रहा नवादा-जमुई मुख्य मार्ग

नवादा जिले में मासूम बच्ची की अपहरण के बाद हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। आक्रोशित ने लोगों ने नवादा-जमुई मार्ग को तकरीबन पांच घंटे तक जाम रखा। एसपी के आश्वसान के बाद लोग शांत हुए और आवागमन शुरु हो सका.....

मासूम की हत्या के बाद भड़का जनआक्रोश, 5 घंटे ठप रहा नवादा-जम
मासूम की हत्या के बाद भड़का जनआक्रोश- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में एक मासूम बच्ची के अपहरण के बाद हुई हत्या की वारदात से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने नवादा-जमुई मुख्य मार्ग को लगभग पांच घंटे तक पूरी तरह से जाम रखा, जिससे गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। 


परिजनों का गंभीर आरोप: अपहरण के बाद दुष्कर्म कर उतारा मौत के घाट

घटना को लेकर पीड़ित परिजनों ने पुलिस के समक्ष अत्यंत गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि बच्ची का पहले अपहरण किया गया, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और अंत में उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। 


पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी, त्वरित कार्रवाई की उठी मांग

सड़क जाम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी और मामले में न्याय की मांग पर अड़े रहे। 


मौके पर पहुंचे एसपी अभिनव धीमान, ग्रामीणों को शांत कराकर खुलवाया जाम

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही नवादा के एसपी अभिनव धीमान खुद दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों से सीधे बातचीत की, निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया और समझा-बुझाकर 5 घंटे से जारी जाम को समाप्त कराया। 


पुलिस ने शुरू की मामले की जांच, रिपोर्ट आने के बाद ही होगी आरोपों की पुष्टि

NSIT
Nsmch

घटना के संबंध में मामला दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि परिजनों द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच और आवश्यक रिपोर्ट पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। 


अमन सिन्हा की रिपोर्ट