LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नवादा मंडल कारा में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत, पर
जेल में कैदी की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : नवादा मंडल कारा में बंद एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद जेल के सिपाही शव को लेकर नवादा सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के पिता रघु चौहान और परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे की जेल के अंदर हत्या की गई है। परिजनों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि घटना के चार घंटे बीत जाने के बाद भी कोई वरिष्ठ जेल अधिकारी या अधीक्षक अस्पताल नहीं पहुंचे।


सीसीटीवी फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

घटना के बाद से जेल प्रशासन की कार्यशैली पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। सवाल यह है कि यदि जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, तो पूरी घटना उसमें दर्ज क्यों नहीं हुई? इसके अलावा, कड़े सुरक्षा घेरे के बावजूद जेल के अंदर किसी बंदी द्वारा फांसी लगाने की बात पर भी सुरक्षा व्यवस्था कटघरे में खड़ी है।


जांच अधिकारी की चुप्पी और जेल प्रशासन का मौन

Diarch GO

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए निष्पक्ष जांच के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। हालांकि, मौके पर पहुंचे मजिस्ट्रेट ने भी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से साफ इनकार कर दिया। घटना के बाद से ही जेल प्रशासन ने पूरी तरह से चुप्पी साध रखी है और खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


पूर्व में भी सामने आ चुकी हैं सुरक्षा में चूक की घटनाएं

नवादा मंडल कारा प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व नवंबर महीने में भी जेल के अंदर एक कैदी की मौत का मामला सामने आया था, वहीं जुलाई महीने में एक कैदी जेल से फरार हो गया था। उन दोनों ही गंभीर मामलों में भी प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब या बयान जारी नहीं किया गया था।


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, निष्पक्ष जांच की मांग

NSIT
Nsmch

अस्पताल परिसर में मौजूद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे जेल प्रशासन पर मामले को दबाने व सच्चाई छिपाने का आरोप लगा रहे हैं। बार-बार होती ऐसी घटनाओं से स्थानीय लोगों और परिजनों में भारी असंतोष व्याप्त है, तथा वे इस पूरे मामले में उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट