LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर पहुंचे पप्पू यादव, विधायक विभा देवी के पुत्र के निधन पर जताया शोक

Bihar News:

Bihar News: पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर पहुंचे पप्पू या

Bihar News:  जदयू विधायक विभा देवी और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के घर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे। विधायक विभा देवी के बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पप्पू यादव पहुंचे। उन्होंने पथरा इंग्लिश गांव में पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव से मुलाकात कर दुख जताया।

पप्पू यादव पहुंचे नवादा 

गौरतलब है कि नवादा के वर्तमान विधायक विभा देवी के पुत्र अखिलेश कुमार की 19 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से परिवार में शोक का माहौल है। सांसद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद यादव से भी बातचीत कर घटना पर शोक प्रकट किया।

Diarch GO

थार से हुआ था एक्सीडेंट 

ज्ञात हो कि, नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पथरा इंगलिश स्थित घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सड़क किनारे ताड़ के एक पेड़ से टकराने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। अखिलेश 19 मार्च की देर शाम अपनी थार गाड़ी से निकले थे। घर से कुछ ही दूरी पर एक तीखे मोड़ पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर ताड़ के एक पेड़ से टकरा गई। 

अनंत सिंह ने भी की थी मुलाकात 

घटना में गंभीर रूप से घायल अखिलेश को आसपास के लोगों की मदद से गाड़ी बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उनकी निधन हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हाल ही में मोकामा विधायक अनंत सिंह भी राजबल्लभ यादव के घर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात किए थे।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट