LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

यूजीसी एक्ट के खिलाफ नवादा में बढ़ा आक्रोश, लोगो ने भाजपा के झंडे उतार डस्टबिन में फेंका

नवादा जिले में सवर्ण समाज का यूजीसी एक्ट और प्रस्तावित नीतियों को लेकर विरोध लगातार उग्र होता जा रहा है। सोमवार को कई इलाकों के स्थानीय निवासियों ने अपने घरों पर लगे पार्टी के झंडों को उतारकर डस्टबिन और सड़कों के किनारे फेंक दिया....

यूजीसी एक्ट के खिलाफ नवादा में बढ़ा आक्रोश, लोगो ने भाजपा के
यूजीसी एक्ट के खिलाफ सवर्ण समाज का प्रदर्शन- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में यूजीसी एक्ट और प्रस्तावित नीतियों को लेकर सवर्ण समाज का विरोध लगातार उग्र होता जा रहा है। सोमवार को जिले के विभिन्न इलाकों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिला। स्थानीय निवासियों ने अपने घरों पर लगे पार्टी के झंडों को उतारकर डस्टबिन और सड़कों के किनारे फेंक दिया, जिससे क्षेत्र का राजनीतिक माहौल गरमा गया है।


राजेश कुमार श्री के नेतृत्व में उतरा झंडा हटाओ अभियान

यह विरोध प्रदर्शन सवर्ण समाज के संयोजक राजेश कुमार श्री के नेतृत्व में चलाया गया। उनके आह्वान पर समाज के लोगों ने एकजुट होकर सत्ताधारी दल के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा, तब तक विरोध प्रदर्शन का यह सिलसिला रुकने वाला नहीं है।


Diarch GO

दिल्ली में बर्बरता और मौलिक अधिकारों के हनन का आरोप

राजेश कुमार श्री ने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज के लोग अपनी मांगों को लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण आंदोलन करना चाहते हैं, लेकिन उनके साथ कथित तौर पर बर्बरता की जा रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों को प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, जो मौलिक और समानता के अधिकारों का सीधा हनन है। जब तक यूजीसी एक्ट वापस नहीं लिया जाता और सवर्णआयोग का गठन नहीं होता, तब तक भाजपा का बहिष्कार जारी रहेगा।


जंतर-मंतर पर बड़े आंदोलन के लिए नवादा से रवानगी की तैयारी

सोमवार के प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज ने अपने आंदोलन को और धार देने की रणनीति बनाई है। संयोजक के अनुसार, मंगलवार को नवादा से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले प्रस्तावित प्रदर्शन में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। इस रणनीति के तहत क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने और अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने की अपील की जा रही है।


NSIT
Nsmch

घटना के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी, बड़े आंदोलन के संकेत

घरों से भाजपा के झंडे उतारे जाने और उन्हें कचरे में फेंके जाने की घटना के बाद पूरे जिले में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। आगामी चुनावों और क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर इसके असर को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, सवर्ण समाज के नेताओं का कहना है कि यह केवल शुरुआत है और मांगें पूरी न होने पर एक बड़े और व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट