LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

NEET-UG में बिहार का डंका बजाने वाले आयुष भालोटिया को CM सम्राट चौधरी ने दी बधाई, नवादा के लाल बने AIR 4

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर आयुष भालोटिया को बधाई देते हुए कहा कि NEET-UG में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र ने राज्य में शीर्ष स्थान के साथ ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया है।

NEET UG 2026 Ayush Bhalotia
NEET UG 2026 Ayush Bhalotia- फोटो : news4nation

Bihar News :  बिहार के नवादा जिले के वारिसलीगंज निवासी आयुष भालोटिया ने देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 4 हासिल की है। आयुष ने 720 में से 710 अंक प्राप्त कर बिहार का नाम देशभर में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर आयुष भालोटिया को बधाई देते हुए कहा कि NEET-UG में बिहार के प्रतिभाशाली छात्र ने राज्य में शीर्ष स्थान के साथ ऑल इंडिया रैंक-4 हासिल कर पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने आयुष की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आयुष चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सेवा-भावना से देश और समाज का गौरव बढ़ाएंगे।

Diarch GO


वारिसलीगंज के स्कूल से पढ़ाई, मेहनत से हासिल किया मुकाम


आयुष भालोटिया, नवादा जिले के रहने वाले सुनील कुमार भालोटिया के बेटे हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर मैट्रिक और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई वारिसलीगंज के ही एक निजी विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने NEET-UG की तैयारी पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित किया।


सीमित संसाधनों के बावजूद आयुष ने अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास के दम पर देश की सबसे कठिन मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक में यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की। रिपोर्टों के अनुसार, उनकी तैयारी में नियमित रिवीजन, मॉक टेस्ट और गलतियों का विश्लेषण अहम रहा। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत और अनुशासित तैयारी को दिया है।

NSIT
Nsmch

आयुष की सफलता न केवल उनके परिवार और वारिसलीगंज के लिए गौरव का विषय है, बल्कि बिहार के उन लाखों विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बीच देश की कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उनकी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर छोटे शहरों और कस्बों से निकलकर भी विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल कर सकते हैं।


NEET-UG 2026 में किसने किया टॉप

NEET-UG 2026 में आर्यन गुप्ता ने AIR-1 हासिल किया है। उन्होंने 715 अंक प्राप्त किए। पांशुल बंसल AIR-2 और उपलक्ष्य गोयल AIR-3 पर रहे। वहीं बिहार के आयुष भालोटिया ने AIR-4 हासिल किया।


NEET-UG 2026 के टॉप-10 रैंकर्स

आर्यन गुप्ता – AIR 1

पांशुल बंसल – AIR 2

उपलक्ष्य गोयल – AIR 3

आयुष भालोटिया – AIR 4

कुडाले श्रावणी कृष्णा – AIR 5

रिया रंजन – AIR 6

आर्यन दुबे – AIR 7

गीतांश सरिन – AIR 8

गौरव सिंह – AIR 9

मोहानिश मारुति भोसले – AIR 10।