LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में रफ्तार का कहर, पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar Road Accident: नवादा में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर टूट पड़ा। तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

Nawada Teen Dies After Speeding Pickup Hits His Bicycle
नवादा में रफ्तार का कहर- फोटो : reporter

Nawada: जिले के कौआकोल प्रखंड क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक परिवार पर टूट पड़ा। कर्मा हाई स्कूल के समीप तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने साइकिल सवार 18 वर्षीय युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक की पहचान भोला यादव के पुत्र सनी कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि सनी साइकिल से खेत की ओर जा रहा था, जहां वह परिवार के काम में हाथ बंटाने वाला था। इसी दौरान कर्मा हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि सनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

Diarch GO

अस्पताल पहुंचते ही चालक वाहन लेकर फरार

परिजनों का आरोप है कि घायल सनी को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक का इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।जैसे ही मौत की खबर परिवार तक पहुंची, परिजन अस्पताल पहुंचे। जवान बेटे की मौत से घर में मातम पसर गया।

एक सप्ताह में कई हादसों से बढ़ी चिंता

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों के कारण लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महज एक सप्ताह के भीतर तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से करीब पांच लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।लोगों ने पुलिस और परिवहन विभाग से बेलगाम रफ्तार पर लगाम लगाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

NSIT
Nsmch

वाहन और चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस दुर्घटना में शामिल पिकअप और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सनी की मौत के बाद गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिवार की खुशियां एक तेज रफ्तार वाहन की लापरवाही की भेंट चढ़ गईं।

रिपोर्ट- अमन कुमार