LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

नवादा में रफ्तार का तांडव: 8 साल के मासूम की मौत, ग्रामीणों ने 'हिसुआ-खनवां' पथ किया जाम

नवादा के हसनपुरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 8 साल के बच्चे को कुचल दिया। मौत के बाद भड़के ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया और वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

नवादा में रफ्तार का तांडव: 8 साल के मासूम की मौत, ग्रामीणों

Nawada - : बिहार के नवादा जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 8 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना नरहट थाना क्षेत्र के खनवां पथ पर हसनपुरा गांव के पास हुई। मृतक की पहचान नारदीगंज के इचुआ ग्राम निवासी कारू राजवंशी के पुत्र आर्यन के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने पिता के साथ ससुराल से घर लौटने के लिए ई-रिक्शा पकड़ने जा रहा था, तभी अनियंत्रित वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

ग्रामीणों का आक्रोश और सड़क जाम 

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में बीजू बिगहा गांव में लावारिस हालत में बरामद किया गया। घटना से उग्र ग्रामीणों ने हिसुआ-खनवां पथ को हसनपुरा के पास पूरी तरह जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजे, आरोपी चालक की गिरफ्तारी और स्कूल के समीप स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़े रहे। सड़क जाम होने के कारण यातायात घंटों बाधित रहा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

प्रशासनिक हस्तक्षेप और आश्वासन 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नरहट थानाध्यक्ष गौतम कुमार और जिला से स्वाट (SWAT) दस्ता मौके पर पहुंचा। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी ने भी ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस प्रशासन और बीसीओ ने पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने और स्कूल के पास सुरक्षा के इंतजाम (स्पीड ब्रेकर) करने का ठोस आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद जाम हटाया जा सका।

पुलिस की कार्रवाई 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।

NSIT
Nsmch

Report - aman sinha