LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा पुलिस ने मैट्रिक-इंटर टॉपर्स को किया सम्मानित, डीएसपी ने दिया प्रशस्ति पत्र

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना परिसर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। जहां मैट्रिक और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

नवादा पुलिस
टॉपर्स को किया गया सम्मानित - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना परिसर में एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। जहां मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने किया। आयोजित समारोह में डीएसपी ने अपने हाथों से छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। 

अभ्यर्थियों को किया गया सम्मानित 

इस दौरान थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और वे अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिर्फ सम्मान समारोह नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और युवाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में पुलिस की एक अहम कोशिश है।

Diarch GO

कई पुलिस अधिकारी रहे मौजूद 

इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षक भी कार्यक्रम में शामिल हुए और पुलिस प्रशासन की इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया। यह पहल दर्शाती है कि पुलिस विभाग कानून-व्यवस्था के साथ-साथ समाज के शैक्षणिक और नैतिक विकास में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट