LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar Crime : नवादा पुलिस ने नाबालिगों से देह व्यापार कराने वाली नीलम कुमारी को किया गिरफ्तार, 6 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

Bihar Crime : नवादा पुलिस ने नाबालिगों से देह व्यापार कराने के आरोप में पुलिस ने नीलम कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके पहले इस गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार हो चुके हैं......पढ़िए आगे

Bihar Crime : नवादा पुलिस ने नाबालिगों से देह व्यापार कराने
महिला गिरफ्तार - फोटो : AMAN SINHA

NAWADA : नवादा नगर थाना में अवैध देह व्यापार एवं POCSO एक्ट के मामले में पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। अभियुक्त नीलम कुमारी (पति विक्की कुमार, सा० मिर्जापुर थाना नगर, जिला नवादा) को हाल ही में गिरफ्तार किया गया। नीलम कुमारी पर गंभीर आरोप है कि वह नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती देह व्यापार में शामिल कराती थी। वह नाबालिगों का शोषण कर उन्हें इस अवैध धंधे में धकेलने का काम करती थी। 

इस मामले में पूर्व में पहले ही 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। नीलम कुमारी की गिरफ्तारी के साथ इस रैकेट पर पुलिस की कार्रवाई और मजबूत हुई है। नगर थाना की टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर इस अभियुक्त को पकड़ा। बिहार पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ सतर्क रहती है, खासकर नाबालिग लड़कियों की सुरक्षा के लिए। POCSO एक्ट के तहत नाबालिगों से जुड़े यौन शोषण या देह व्यापार के मामलों में सख्त कानूनी प्रावधान हैं। 

Diarch GO

पुलिस ने पीड़ित नाबालिगों को सुरक्षित बचाने और उन्हें पुनर्वासित करने की प्रक्रिया भी शुरू किया है। यह कार्रवाई समाज में नाबालिगों के शोषण को रोकने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। अवैध देह व्यापार न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज की नैतिकता और बच्चों की भविष्य को भी नष्ट करता है। 

नवादा पुलिस की इस पहल की सराहना की जा रही है। पुलिस आगे की जांच में अन्य संलिप्त लोगों को भी पकड़ने का प्रयास कर रही है। ऐसे मामलों में समाज को भी जागरूक रहना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देनी चाहिए। नाबालिगों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट