LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; संबंध बनाने से इनकार पर प्रेमी ने टांगी से किया हमला

वादा के रजौली में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद एक युवती पर उसके प्रेमी ने जानलेवा हमला किया। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर रहे युवक ने संबंध बनाने से इनकार करने पर युवती का पैर टांगी से काटकर उसे सड़क पर फेंक दिया।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल; संबंध

Nawada  - : नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती का खौफनाक अंत देखने को मिला है। एक युवती को उसके ही प्रेमी और उसके दोस्तों ने जबरन संबंध बनाने से इनकार करने पर टांगी (धारदार हथियार) से हमला कर मरणासन्न कर दिया। आरोपी ने न केवल युवती पर जानलेवा हमला किया, बल्कि उसे लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।

इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती और प्यार 

पीड़ित युवती ने बताया कि करीब आठ महीने पहले उसकी दोस्ती अकबरपुर थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी छोटू यादव से इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। इस दौरान बीते 12 फरवरी को मुलाकात के समय आरोपी छोटू ने धोखे से युवती का एक आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। इसी वीडियो के आधार पर वह युवती को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

सुनसान जगह पर बुलाकर किया हमला 

मंगलवार शाम को आरोपी छोटू यादव ने प्यार का झांसा देकर युवती को मिलने के लिए बुलाया और नवादा की ओर एक सुनसान स्थान पर ले गया। वहां पहले से ही उसके कुछ दोस्त मौजूद थे। युवती का आरोप है कि प्रेमी और उसके दोस्तों ने उस पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब युवती ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने टांगी और अन्य धारदार हथियारों से उसके दाहिने पैर पर हमला कर दिया।

अस्पताल में भर्ती, स्थिति गंभीर 

बुधवार को परिजनों ने घायल युवती को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नीतीश कुमार ने बताया कि हमले की वजह से युवती के दाहिने पैर की दो हड्डियां टूट गई हैं और काफी खून बह चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे पावापुरी (VIMS) रेफर कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

पुलिस की कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। रजौली थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि परिजनों द्वारा दी गई जानकारी और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

रिपोर्ट - अमन सिन्हा