LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

अतिक्रमण हटाने के दौरान खुद को आग लगाने लगा युवक, नवादा में जेसीबी के सामने आत्मदाह की कोशिश

युवक ने आरोप लगाया कि जब तक सरकार की ओर से मुआवजा और उचित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वह मौके से नहीं हटेगा। उसने यह भी कहा कि उसकी समस्या नहीं सुनी गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा।

Nawada Encroachment Drive
Nawada Encroachment Drive - फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले में कोर्ट के आदेश पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान फरहा गांव के पास शनिवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में पेट्रोल लेकर मौके पर पहुंच गया। युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और लोगों ने काफी समझा-बुझाकर युवक को शांत कराया।


युवक का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से पहले उसे न तो उचित नोटिस दिया गया और न ही जमीन का मुआवजा मिला है। उसका कहना है कि वह पिछले करीब तीन वर्षों से लगातार संबंधित कार्यालयों का चक्कर लगा रहा है और कागजात जमा करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी बात नहीं सुनी गई। युवक ने कहा कि जमीन उसकी अपनी है और बिना मुआवजा दिए वह अपना घर नहीं टूटने देगा।

Diarch GO


युवक ने आरोप लगाया कि जब तक सरकार की ओर से मुआवजा और उचित आश्वासन नहीं मिलता, तब तक वह मौके से नहीं हटेगा। उसने यह भी कहा कि उसकी समस्या नहीं सुनी गई तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगा। युवक ने संबंधित कर्मियों और भू-अर्जन पदाधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाए, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।


गौरतलब है कि कोर्ट के आदेश के बाद नवादा में NH-20 के आसपास बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। करीब 45 किलोमीटर क्षेत्र में अभियान चलाया जाना है। अभियान के दौरान अलग-अलग स्थानों पर विरोध और मुआवजे को लेकर लोगों की शिकायतें सामने आ रही हैं।

NSIT
Nsmch


स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई परिवारों को पर्याप्त सूचना और मुआवजे को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। वहीं प्रशासन की ओर से नियमानुसार नोटिस देने की बात कही जा रही है। फरहा की घटना ने अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया, नोटिस और मुआवजे की व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अमन की रिपोर्ट