LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : नवादा में गैस किल्लत और कालाबाजारी पर एक्शन मोड में प्रशासन, अपर मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश, तैनात होंगे दंडाधिकारी

Bihar News : नवादा में गैस किल्लत और कालाबाजारी को लेकर अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने दंडाधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया......पढ़िए आगे

Bihar News : नवादा में गैस किल्लत और कालाबाजारी पर एक्शन मोड
एक्शन मोड में प्रशासन - फोटो : SOCIAL MEDIA

NAWADA : बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार ने बुधवार को अपने प्रभार वाले जिले नवादा में एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा के लिए जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना, बैकलॉग को खत्म करना और कालाबाजारी पर पूरी तरह से लगाम लगाना था। इस बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित ऑयल कंपनियों और गैस एजेंसियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

अपर मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उन्होंने सभी गैस एजेंसियों पर दंडाधिकारियों (Magistrates) की प्रतिनियुक्ति करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता को बिना किसी बाधा के और सही कीमत पर गैस मिल सके।

Diarch GO

कालाबाजारी करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए श्री सेंथिल कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी वेंडर या बिचौलिया अवैध रूप से गैस का भंडारण या ऊंचे दामों पर बिक्री करते पकड़ा जाए, उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिले में गैस की कुल खपत, कनेक्शनों की संख्या और वितरकों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की। साथ ही 'दीदी की रसोई' और सरकारी हॉस्टलों में हो रही निर्बाध आपूर्ति को लेकर भी फीडबैक लिया।

अपर मुख्य सचिव ने अफवाह फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर भी पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अक्सर गैस संकट की झूठी खबरें फैलाकर बाजार में पैनिक (अफरा-तफरी) पैदा करने की कोशिश की जाती है, ऐसे लोगों को चिन्हित कर उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने नियंत्रण कक्ष (Control Room) को सक्रिय रखने का निर्देश दिया ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके।

NSIT
Nsmch

बैठक के अंत में उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और जिला आपूर्ति पदाधिकारी (DSO) को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से गैस एजेंसियों का निरीक्षण करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। इस बैठक में एसडीओ, एसडीपीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।