LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

पुलिस ने हत्या के मामले के एक और आरोपी को दबोचा, जमीन विवाद में घटना को दिया गया था अंजाम

पुलिस ने हत्या के मामले के एक और आरोपी को दबोचा, जमीन विवाद

Nawada : जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नरहट थाना क्षेत्र में हुए अनुज कुमार हत्याकांड के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस बात की जानकारी दी है। जहां थाना प्रभारी गौतम कुमार उपस्थित रहे।


मीडिया को जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी की पहचान पप्पू कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (गड़ासा) भी बरामद किया है।

Diarch GO


यह मामला 12 मार्च 2026 का है, जब नरहट थाना अंतर्गत बनिया बिगहा गांव में अनुज कुमार का शव बरामद हुआ था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। मृतक की पहचान अनुज कुमार, पिता स्वर्गीय महावीर महतो, ग्राम बनिया बिगहा के रूप में हुई।


घटनास्थल का निरीक्षण फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम द्वारा किया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की पत्नी के आवेदन के आधार पर नरहट थाना में कांड संख्या 95/26, दिनांक 12 मार्च 2026 को दर्ज किया गया।

NSIT
Nsmch


मामले की गंभीरता को देखते हुए, नवादा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और एसडीपीओ रजौली के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने 13 मार्च 2026 को तकनीकी अनुसंधान और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर 24 घंटे के भीतर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।


फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में, 16 अप्रैल 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक अन्य आरोपी पप्पू कुमार, पिता सुनील प्रसाद, ग्राम बनिया बिगहा को गिरफ्तार किया गया। गहन पूछताछ में उसने बताया कि उसने पूर्व के जमीनी विवाद और घरेलू विवाद के कारण हत्या की थी।


आरोपी पप्पू कुमार की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार हथियार (गड़ासा) बरामद किया गया। पूछताछ पूरी होने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


नवादा से अमन सिन्हा