LATEST NEWS

  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल करने की दी धमकी
  • Bihar News : मोकामा नगर परिषद कर्मचारी पर महिला ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप, कहा अश्लील फोटो वायरल

  • Fatuha Patna Liquor Raid
  • कानपुर से पटना पहुंची सवा करोड़ की शराब! खाद की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई गई,उत्पाद विभाग का

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने से जेल में था बंद
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने दहेज़ प्रताड़ना के आरोपी पति अमरजीत कुमार को दी जमानत, 7 महीने

  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गया में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप

  • Siwan Police Raid liquor mafia rinku pandey
  • Siwan Police Raid: कुख्यात शराब तस्कर रिंकू पांडेय के घर छापेमारी, 10,000 रुपये का इनामी फरार

दहेज की भेंट चढ़ी दो बेटियों की मां: नवादा में ससुराल से मिला महिला का शव, परिजन बोले- दामाद ने की हत्या

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवाड़ा गांव में एक 28 वर्षीय महिला, सिंपी कुमारी का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ है।मृतका के पिता उमेश मिस्त्री ने दामाद रॉकी मिस्त्री और उसके परिवार पर दहेज हत्या का सीधा आरोप लगाया है।

Mother of two daughters became a victim of dowry Body of wom
दहेज की भेंट चढ़ी दो बेटियों की मां: नवादा में ससुराल से मिला महिला का शव, परिजन बोले- दामाद ने की ह- फोटो : news 4 nation

बिहार के नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के धनवाड़ा गांव में एक 28 वर्षीय महिला, सिंपी कुमारी का शव उसके ससुराल से बरामद हुआ है। मृतका मूल रूप से गोविंदपुर प्रखंड के विशनपुर गांव की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है।

दहेज और प्रताड़ना का गंभीर आरोप

मृतका के पिता उमेश मिस्त्री ने दामाद रॉकी मिस्त्री और उसके परिवार पर दहेज हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, साल 2018 में शादी होने के बाद से ही दामाद लगातार पलंग, खटिया और अन्य कीमती सामान की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर सिंपी को अक्सर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मृतका की दो मासूम बेटियां हैं, जिनकी उम्र महज चार और डेढ़ साल है।

गुमराह करने की कोशिश और फरार ससुराल वाले

परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने पहले उन्हें फोन कर सिंपी द्वारा जहर खाने की झूठी सूचना दी। इसके बाद उन्हें लोकेशन बदलकर गुमराह किया गया—कभी नवादा तो कभी बिहार शरीफ बुलाने की बात कही गई। जब परिजन आखिरकार धनवाड़ा गांव पहुंचे, तो वहां उनके साथ बदसलूकी और मारपीट की कोशिश की गई। जैसे ही पुलिस को मामले की भनक लगी और टीम मौके पर पहुंची, ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस जांच और न्याय की मांग

पिता उमेश मिस्त्री ने आशंका जताई है कि उनकी बेटी की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है और इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए जहर की कहानी गढ़ी जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।