LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: आधी रात को बदमाशों का तांडव, पहले की ताबड़तोड़ फायरिंग फिर घर के दरवाजे पर लगा दी आग, इलाके में दहशत

Bihar News: आधी रात को बदमाशों का तांडव, पहले की ताबड़तोड़ फ

Bihar News: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है आरोपियों ने पहले गोलीबारी की और फिर पीड़ित के दरवाजे को आग लगा दी। आधी रात को हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी अनुसार सूदखोरों के घर को अपराधियों ने निशाना बनाया है। पूरा मामला जिले के गोंदापुर मोहल्ले में बड़ी दरगाह मस्जिद के पास का है। 

बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग 

जानकारी अनुसार देर रात सूदखोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की और दरवाजे को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, मौके से तीन खोखे बरामद किए गए हैं। पीड़ित फरीदा बेगम ने बताया कि उन्होंने सूद पर एक लाख रुपये लिए थे, जिसे वे धीरे-धीरे चुका रही थीं। आरोप है कि बदमाश अब उनके मकान पर कब्जा करना चाहते हैं।

Diarch GO

इलाके में मचा हड़कंप 

पीड़िता के मुताबिक, देर रात चार लोग उनके घर पहुंचे और दरवाजा खोलने का दबाव बनाने लगे। दरवाजा नहीं खोलने पर बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इसके बाद पेट्रोल या केरोसिन डालकर दरवाजे में आग लगा दी गई। घटना के दौरान परिवार के सदस्य डरकर छत पर चले गए और तत्काल आपातकालीन सेवा 112 पर कॉल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अग्निशमन विभाग की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।

चार लोगों की तलाश में पुलिस 

नगर थाना पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गौरतलब है कि नवादा में सूदखोरी के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। वर्ष 2022 में भी सूदखोरों के दबाव में आकर छह लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाएं सामने आई थीं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर सूदखोरी और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट