LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: जदयू विधायक विभा देवी के घर पहुंचे मंत्री श्रवण कुमार, बेटे के आकस्मिक निधन पर जताया शोक, राजलबल्लभ यादव को दी सांत्वना

Bihar News: जदयू विधायक विभा देवी के घर पहुंचे मंत्री श्रवण

Bihar News:  बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार नवादा के पथरा इंग्लिश पहुंचे। उन्होंने नवादा विधायक विभा देवी के घर जाकर उनके शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। विधायक के छोटे पुत्र अखिलेश यादव का हाल ही में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया था। मुलाकात के दौरान विधायक विभा देवी ने धर्मशिला देवी अस्पताल पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विभा देवी का अस्पताल पर आरोप 

उन्होंने कहा कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान गई। परिजनों का भी आरोप है कि यदि समय पर उचित इलाज मिलता, तो उनकी जान बच सकती थी। परिजनों का कहना है कि यदि अस्पताल ने उनके बेटे को 6-7 घंटे तक अपने पास नहीं रखा होता, तो वह आज जीवित होता।

Diarch GO

मंत्री ने दिया सख्त निर्देश 

विधायक ने बताया कि इस मामले में मुफ्फसिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर मंत्री श्रवण कुमार ने नवादा के डीएम और एसपी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इस दौरान नवादा सदर एसडीओ अमित अनुराग और बीडीओ भी वहां उपस्थित रहे। दुख की इस घड़ी में जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, राजीव रंजन, रामाश्रय प्रसाद हरिकृपाल, प्रिंस प्रभात सहित कई अन्य नेता भी विधायक के साथ मौजूद थे।

आरोपियों पर होगी कार्रवाई 

जदयू के जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद डांगी ने बताया कि पूर्व राज्य मंत्री के पुत्र अखिलेश कुमार का निधन हुआ है और धर्मशिला देवी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी जांच की है, जिसमें लापरवाही उजागर हुई है। सरकार इस पूरे मामले में कार्रवाई सुनिश्चित करेगी और गलत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

NSIT
Nsmch

नवादा में अमन की रिपोर्ट