LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

महारानी मंदिर के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 181 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कूटी जब्त

नवादा जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है......

महारानी मंदिर के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 181 लीटर विदेशी
अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के माफी गांव स्थित महारानी मंदिर के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी छापेमारी को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब (181.93 लीटर) जब्त की है। इसके साथ ही मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी बरामद की गई है।


पकरीबरांवा SDPO के नेतृत्व में बनी टीम

शराब की बड़ी खेप उतरने की भनक वारिसलीगंज थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी को लगी थी। उन्हें इनपुट मिला था कि महारानी मंदिर के दक्षिण दिशा में कुछ तस्कर अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री में जुटे हैं। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए नवादा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), पकरीबरांवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


खंडरनुमा घर से बरामद हुई खेप

विशेष पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से माफी गांव के महारानी मंदिर के दक्षिण में स्थित एक खंडरनुमा घर के पास अचानक छापा मारा। पुलिस की इस दबिश से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड्स की 181.93 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद की। इसके साथ ही तस्करी के लिए खड़ी की गई एक एक्टिवा स्कूटी को भी जब्त कर लिया गया।


बीयर और नामी ब्रांड्स की शराब शामिल

बरामद शराब की खेप में नामी कंपनियों के ब्रांड शामिल हैं, जिसमें रॉयल स्टैग (750 एमएल) के 54 पीस, ब्लेंडर्स प्राइड के 4 पीस, मैजिक मोमेंट्स के 12 पीस, इंपीरियल ब्लू के 5 पीस और गॉर्ज विलियम के 26 पीस शामिल हैं। इसके अलावा भारी मात्रा में बीयर भी बरामद की गई है, जिसमें गॉडफादर बीयर के 203 पीस और बडवाइजर बीयर के 48 पीस (सभी 500 एमएल) बरामद किए गए हैं।


उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज

इस बड़ी बरामदगी को लेकर वारिसलीगंज थाने में कांड संख्या 458/26 दर्ज की गई है। पुलिस ने बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला दर्ज कर फरार शराब तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफल छापेमारी दल में वारिसलीगंज के थानाध्यक्ष और परिवीक्षाधीन पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार राय मुख्य रूप से शामिल थे।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट