LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वर्ष से फरार लूटकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

STF और जिला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8 वर्ष से फरार लूटकांड क
8 वर्ष से फरार लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : बिहार एसटीएफ (STF) और नवादा जिला पुलिस की विशेष टीम ने एक संयुक्त और गुप्त ऑपरेशन चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने साल 2019 में हुए एक सनसनीखेज ट्रक लूटकांड के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले 8 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार चल रहा था। शनिवार को हिसुआ में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान सदर डीएसपी राहुल सिंह ने इस सफलता का आधिकारिक अनावरण किया। इस दौरान हिसुआ थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।


2019 में कार सवार अपराधियों ने ब्लीचिंग पाउडर से लदा ट्रक लूटा था, दर्ज हुई थी प्राथमिकी

यह मामला वर्ष 2019 का है, जब उत्तर प्रदेश के रेणुकूट से ब्लीचिंग पाउडर लादकर बिहार के कहलगांव जा रहे एक ट्रक को अपराधियों ने निशाना बनाया था। हिसुआ थाना क्षेत्र के मंझवे के समीप सात अज्ञात कार सवार हथियारबंद अपराधियों ने ट्रक को जबरन रोक लिया था और चालक को बंधक बनाकर पूरे ट्रक को लूट लिया था। इस दुस्साहसिक वारदात को लेकर हिसुआ थाना में कांड संख्या 347/19 दर्ज किया गया था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट के आधार पर ठिकाने पर पुलिस ने बोला धावा

Diarch GO

सदर डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि इस बड़े लूटकांड में शामिल कई अन्य अभियुक्तों को पुलिस ने पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि कुछ शातिर आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। शेष बचे फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसटीएफ बिहार और नवादा पुलिस की एक विशेष टीम लगातार काम कर रही थी। इसी क्रम में गुप्त सूचना और सटीक तकनीकी अनुसंधान (सर्विलांस) के आधार पर आरोपी के छिपने के ठिकाने का पता चला, जिसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।


आरोपी का खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश तेज

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को हिसुआ थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ अन्य थानों में दर्ज मामलों और उसके पूरे आपराधिक इतिहास (क्रिमिनल रिकॉर्ड) को खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही, इस अंतरप्रांतीय या अंतरजिला लुटेरा गिरोह से जुड़े अन्य सक्रिय सदस्यों और उनके मददगारों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जा रही हैं ताकि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके।


अपराधियों पर नकेल कसने के लिए जारी रहेगा एसटीएफ और जिला पुलिस का संयुक्त अभियान

NSIT
Nsmch

प्रेस वार्ता के अंत में सदर डीएसपी राहुल सिंह ने कड़े लहजे में कहा कि जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुंचाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों और फरार वारंटियों पर नकेल कसने के लिए बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस का यह विशेष संयुक्त अभियान आने वाले दिनों में भी पूरी सख्ती के साथ आगे जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।

नवादा से अमन की रिपोर्ट