LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये के अवैध शराब के साथ 3 तस्कर को किया गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत नवादा जिले में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है.....

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये के अवैध शराब के स
अवैध शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत नवादा जिले में उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार को रजौली स्थित समेकित जांच चौकी पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक सफेद रंग की हुंडई वरना कार को रोका। तलाशी लेने पर लग्जरी कार के भीतर से विभिन्न ब्रांडों की भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

236 लीटर विदेशी शराब जब्त, कीमत लगभग 7 लाख रुपये 

उत्पाद पुलिस द्वारा कार की सघन तलाशी लिए जाने पर कुल 236 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल बाजार कीमत लगभग 7 लाख रुपये आंकी गई है। शराब तस्कर सुरक्षा बलों को चकमा देने और पुलिस की नजरों से बचने के लिए महंगे लग्जरी वाहन का इस्तेमाल कर रहे थे, लेकिन जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों की सतर्कता से तस्करी का यह प्रयास नाकाम कर दिया गया।

कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार, हिसुआ के रहने वाले हैं आरोपी 

NSIT
Nsmch

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से ही कार सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलवरिया गांव निवासी सन्नी कुमार, 23 वर्ष, सानू कुमार, 21 वर्ष और नवलेश कुमार, 24 वर्ष के रूप में की गई है। उत्पाद विभाग की टीम तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है।

झारखंड के कोडरमा से लाई जा रही थी शराब की खेप 

गिरफ्तार आरोपियों से की गई शुरुआती पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब की इस खेप को पड़ोसी राज्य झारखंड के कोडरमा से खरीदकर ला रहे थे। उनका मकसद इस अवैध शराब को स्थानीय इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचना था। हालांकि, अपनी मंजिल तक पहुंचने से पहले ही तस्कर रजौली चेक पोस्ट पर दबोच लिए गए।

कार और शराब जब्त, मद्यनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज 

उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद शराब और तस्करी में प्रयुक्त हुंडई वरना कार को जब्त कर लिया है। तीनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। विभाग का कहना है कि अंतरराज्यीय सीमा पर जांच अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट