LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar News : नवादा में 12 लाख की धोखाधड़ी के 6 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई, कोर्ट के आदेश पर आरोपी मुर्शिद अंसारी के घर की कुर्की

Bihar News : बिहार के नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में पुलिस ने करीब 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक 6 साल पुराने मामले में बड़ी कार्रवाई की है।

Bihar News : नवादा में 12 लाख की धोखाधड़ी के 6 साल पुराने मा
कोर्ट के आदेश पर कुर्की - फोटो : AMAN

NAWADA : नवादा जिले के रूपौ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में लगभग 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के एक 6 साल  पुराने मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर की कुर्की की है। आरोपी पिछले छह वर्षों से फरार था, जिसके बाद न्यायालय ने उसकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया। रूपौ थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि यह घटना लगभग छह साल पुरानी है। खुर्शीद अंसारी के पुत्र मुर्शिद अंसारी ने मुर्गी फार्म (पोल्ट्री फार्म) के नाम पर करीब 12 लाख रुपये लिए थे।

आरोपी ने पैसे लौटाने में लगातार टालमटोल किया। बाद में उसने एक चेक दिया, जो बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बावजूद आरोपी पैसे देने का आश्वासन देता रहा, लेकिन अंततः फरार हो गया। इस मामले में रूपौ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार छापेमारी की, लेकिन वह सफल नहीं हुई।

लगभग एक सप्ताह पहले न्यायालय के आदेश पर आरोपी को हाजिर होने का नोटिस चस्पा किया गया था। जब आरोपी न्यायालय की अवहेलना करता रहा, तो कोर्ट ने संपत्ति कुर्की का आदेश जारी कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दूसरा नोटिस जारी कर कुर्की की प्रक्रिया शुरू की। धोखाधड़ी का शिकार हुए लोगों ने इस कार्रवाई पर राहत व्यक्त की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी ने न केवल पैसे लिए, बल्कि कई परिवारों को आर्थिक संकट में भी डाला। छह वर्ष तक फरार रहने के बावजूद अब न्याय की उम्मीद जगी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि कुर्की की पूरी प्रक्रिया कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि धोखाधड़ी करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नवादा जिले में ऐसे मामलों पर नजर रखने और समयबद्ध न्याय दिलाने के लिए प्रशासन सक्रिय है।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट