LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

नवादा में बड़ा हादसा: खेत में गिरा टूटकर बिजली का तार, करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

नवादा जिले मे कंरट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वे अपने खेत में रोपनी के लिए जा रहे थे। घटना के बाद परिवार और गांव मे मातम का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों ने मौत के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेवार बताया है....

नवादा में बड़ा हादसा: खेत में गिरा टूटकर बिजली का तार, करंट
करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव में करंट लगने से एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही रहने वाले 65 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव के रूप में हुई है। धान की रोपनी के दौरान हुए इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

धान की रोपनी के दौरान हादसा: 

मिली जानकारी के अनुसार, इन दिनों इलाके में धान की रोपनी का काम जोरों पर चल रहा है। इसी सिलसिले में ब्रह्मदेव यादव अपने खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाई-टेंशन बिजली सप्लाई का तार अचानक टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरा। तार के संपर्क में आते ही वह गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रजौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। बुजुर्ग की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की कागजी कार्रवाई और जांच में जुटी है।

बिजली विभाग की लापरवाही पर भड़के ग्रामीण

मृतक के परिजन भुनेश्वर यादव और स्थानीय ग्रामीणों ने घटना को लेकर बिजली विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। परिजनों का साफ आरोप है कि पूरे इलाके में काफी समय से बिजली के तार बेहद जर्जर स्थिति में झूल रहे हैं। बार-बार शिकायत और मांग करने के बावजूद विभाग द्वारा इन तारों को बदला नहीं गया, जिसके कारण आज एक बेकसूर किसान की जान चली गई।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों ने की मुआवजे और जर्जर बिजली तार मरम्मत की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे और क्षेत्र में लटक रहे सभी जर्जर तारों को तत्काल दुरुस्त करने की मांग उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह के जानलेवा हादसों की पुनरावृत्ति न हो सके।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट