LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

नवादा में गैस सिलेंडर कालाबाजारी का खुलासा! कई दर्जन LPG सिलेंडर जब्त, दो गिरफ्तार

रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित धावा दल ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और रजौली थाना पुलिस के साथ मिलकर मुरहेना बाजार में छापेमारी की। दर्जनों एलपीजी सिलेंडर जब्त किये गए

LPG cylinder black marketing in Nawada
LPG cylinder black marketing in Nawada- फोटो : news4nation

Gas Cylender : बिहार के नवादा जिले के रजौली में जिला प्रशासन ने गैस की कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान अवैध रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी में 50 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। 


रजौली अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर गठित धावा दल ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी और रजौली थाना पुलिस के साथ मिलकर मुरहेना बाजार में छापेमारी की। बाजार के मुख्य मार्ग के पूर्व दिशा में स्थित एक निजी मकान में संचालित दुकान से 7 भरे हुए (14.2 किलोग्राम) बीपीसीएल सिलेंडर और 40 खाली (14.2 किलोग्राम) एचपीसीएल सिलेंडर बरामद किए गए। मौके पर मौजूद विजय कुमार (पिता राजेंद्र साव, निवासी मुरहेना, रजौली) ने खुद को दुकान का संचालक बताया।

Diarch GO


इसके बाद धावा दल ने मुरहेना बाजार के मुख्य मार्ग के पश्चिम दिशा में स्थित एक अन्य निजी मकान में संचालित दुकान पर छापा मारा। इस दौरान एक व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ (पिता मो. तबारक हुसैन, निवासी मुरहेना, रजौली) बताया।


इस दुकान से 3 खाली (14.2 किलोग्राम) एचपीसीएल सिलेंडर और एक पंजी बरामद की गई। पंजी में कई लाभार्थियों के नाम और पते दर्ज थे। जब्त सिलेंडरों और पंजी के संबंध में शकील आरजू कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सका। इस मामले में विजय कुमार और शकील आरजू उर्फ गुड्डू खाँ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा-07 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

NSIT
Nsmch


प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

अमन की रिपोर्ट