LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

राजनीति में सच की जगह नहीं, मेरे गाने तो चाँद पर बजते हैं: पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव का बड़ा बयान

भोजपुरी सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव आज पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब हुए, जहाँ उन्होंने राजनीति, अपने प्रतिद्वंद्वी कलाकारों और बिहार की वर्तमान कानून-व्यवस्था जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी।

राजनीति में सच की जगह नहीं, मेरे गाने तो चाँद पर बजते हैं: प

Patna  -   रितेश पांडेय के भाजपा में जाने की चर्चा के बाद अब खेसारी लाल यादव ने राजनीति से तौबा कर लिया है। पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव ने राजनीति में आने की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वे एक कलाकार हैं और कलाकार ही रहना चाहते हैं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि राजनीति में झूठ बोलना पड़ता है, जबकि वे सच बोलने वाले व्यक्ति हैं। खेसारी ने स्पष्ट किया कि सच बोलकर राजनीति करना संभव नहीं है, इसलिए वे फिलहाल इस क्षेत्र से दूर ही रहना पसंद करेंगे।

पवन सिंह और 'चाँद' पर बजते गानों का जिक्र

Diarch GO

भोजपुरी गायक ने अपने और पवन सिंह के गानों की लोकप्रियता पर हो रही बहस पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी या किसी और ने अगर पवन सिंह का गाना बजवाया है, तो यह गौरव की बात है कि आखिर बज तो 'भोजपुरी' ही रहा है। इस दौरान उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा, "उनका गाना धरती पर बज रहा है, लेकिन मेरा तो चाँद पर बज रहा है"।

बेटियों की सुरक्षा पर सरकार को घेरा

समाज सेवा और बेटियों के प्रति अपनी संवेदनशीलता को दोहराते हुए खेसारी ने कहा कि जिस राज्य में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, वहाँ सरकार की बड़ी लापरवाही मानी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी अपनी बेटी है, इसलिए वे बेटियों का दर्द बेहतर समझ सकते हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि बेटियों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

NSIT
Nsmch

शराबबंदी और 'समीक्षा' पर तंज

बिहार में शराबबंदी के मुद्दे पर बोलते हुए खेसारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बिहार में "खुले में सब कुछ बंद है, लेकिन अंदर सब कुछ चालू है"। शराबबंदी की समीक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिन्होंने इसे लागू किया है, वे खुद अपनी समीक्षा क्यों करेंगे? उन्होंने इस मुद्दे पर सरकार की विफलता की ओर इशारा किया।

बदलते समय और 'सितारों' की चमक पर बोले

तेज प्रताप यादव द्वारा हाल ही में दिए गए बयान "सितारा हमेशा सितारा नहीं रहता" पर खेसारी ने सहमति जताई। उन्होंने शालीनता से कहा कि यह प्रकृति का नियम है कि आज कोई स्टार है, तो कल कोई और होगा। उन्होंने कहा कि समय बदलता रहता है और धूप के बाद बरसात का आना तय है, इसलिए वे वर्तमान में मिले प्यार और अपनी कलाकारी से बेहद खुश हैं।

रिपोर्ट - रंजीत कुमार