LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident In Bihar: मातम में बदली खुशियां, भतीजे की बारात से लौट रही महिला की गई जान, परिजनों में मचा कोहराम

Road Accident In Bihar: नवादा में बारात से लौट रही महिला को गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे जा गिरीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सड़क हादसा
महिला की मौत - फोटो : social media

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों के माहौल को मातम में बदल दिया। भतीजे की बारात की विदाई के बाद घर लौट रही 55 वर्षीय जानकी देवी की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जानकी देवी अपने परिवार के साथ बारात की रस्म निभाकर लौट रही थीं। 

महिला की मौत 

इसी दौरान गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क किनारे जा गिरीं। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान गांव निवासी कृष्ण प्रसाद की पत्नी जानकी देवी के रूप में हुई है। 

Diarch GO

घर में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि बारात मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद रवाना हुई थी और दूल्हा आगे निकल चुका था। इसी बीच यह हादसा हो गया। घटना के समय परिवार में शादी की खुशियां थीं, लेकिन इस हादसे के बाद पूरा घर गम में डूब गया। एक तरफ शादी का उत्सव, दूसरी ओर परिवार की बुजुर्ग महिला की मौत इसने सभी को झकझोर कर रख दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

हिट एंड रन मामलों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार और हिट एंड रन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ग्रामीण सड़कों पर निगरानी और सुरक्षा की कमी इन हादसों की बड़ी वजह बन रही है। ग्रामीणों ने गोविंदपुर थाना से मांग की है कि अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जल्द से जल्द आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है।

NSIT
Nsmch