LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग भी लूटिए...
  • Bihar MLC Election : एमएलसी उम्मीदवार बंशीधर ब्रजवासी ने दिया बड़ा बयान, कहा कई उम्मीदवार लूटेरा है...आप लोग

  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया
  • Tiger Shroff : टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में कोटा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन

  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार
  • Bihar News : केंद्र सरकार ने NH 139 को दी फोरलेन बनाने की मंजूरी, पूर्व सांसद सुशील कुमार

  • Diwali inflation
  • Diwali inflation: धनतेरस पर बढ़ेगा खर्च! बादाम, काजू, पिस्ता से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के दाम बढ़े

  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो
  • Jharkhand News : चुनाव आयोग विश्वसनीय संस्था नहीं, अपने पाप छुपाने का कर रही प्रयास : झामुमो

नवादा में दुर्गा पूजा पंडालों की अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण, अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक कामिनी बाला ने दिए सुरक्षा के कड़े निर्देश

नवादा जिले में दुर्गापूजा के दौरान किसी भी संभावित आगजनी की घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है। इसी सिलसिले में अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी-2 कामिनी बाला ने नवादा पहुंच प्रमुख पूजा पंडालों की औचक निरीक्षण की...

नवादा में दुर्गा पूजा पंडालों की अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण,
नवादा में दुर्गा पूजा पंडालों की अग्नि सुरक्षा का निरीक्षण- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में आगामी दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित आगजनी की दुर्घटना को रोकने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ अग्निशमन विभाग ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसी सिलसिले में अग्निशमन विभाग की अपर निदेशक सह राज्य अग्निशमन पदाधिकारी-2 कामिनी बाला ने गुरुवार को नवादा पहुंचकर जिले के विभिन्न प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पंडालों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया और पूजा समितियों के सदस्यों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।


सुरक्षा मानकों के पालन और एहतियाती उपायों पर जोर

निरीक्षण के दौरान कामिनी बाला ने पंडालों के अंदर आग से बचाव के पुख्ता इंतजामों की समीक्षा की। उन्होंने आयोजकों को सख्त निर्देश दिए कि वे पंडाल निर्माण और संचालन में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करें, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की गुंजाइश न रहे। विशेष रूप से हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों वाले स्थानों पर आग से सुरक्षा के कड़े प्रबंध रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया।


पंपलेट वितरण के जरिए जन-जागरूकता अभियान

अग्निशमन विभाग की ओर से इस दौरान सुरक्षा उपायों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, ताकि आम लोगों और श्रद्धालुओं को आग से बचाव के तरीकों की जानकारी मिल सके। विभाग ने स्थानीय लोगों और समितियों को आगाह किया कि आपात स्थिति में तुरंत सावधानी बरतना और समय रहते कदम उठाना बेहद जरूरी है।


सामूहिक जिम्मेदारी और सुरक्षित माहौल पर विशेष ध्यान

अपर निदेशक कामिनी बाला ने सभी पूजा समितियों से अपील की कि वे अग्नि सुरक्षा को अत्यंत गंभीरता से लें और प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसमें जनता और आयोजकों का सहयोग आवश्यक है।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट