LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता की सराहना, डीएम रवि प्रकाश ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में अहम कड़ी का काम करते हैं।

 journalists honored in Nawada
journalists honored in Nawada- फोटो : news4nation

,Bihar News : नवादा जिला प्रशासन की ओर से बेहतर पत्रकारिता कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नवादा इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया गया, जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर नवादा के जिलाधिकारी रवि प्रकाश, उप विकास आयुक्त नीलिमा साहू, अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग तथा जनसंपर्क विभाग के पदाधिकारी सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जिले में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और निष्पक्ष एवं तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने वाले पत्रकारों के कार्यों की सराहना की गई।

Diarch GO


सम्मानित होने वाले पत्रकारों में यशवंत कुमार सिंह, अमन सिन्हा इलू सहित अन्य पत्रकार शामिल रहे। अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच संवाद स्थापित करने में अहम कड़ी का काम करते हैं। जनसमस्याओं को सामने लाने और लोगों को सही एवं तथ्यपरक जानकारी उपलब्ध कराने में पत्रकारों का योगदान महत्वपूर्ण है।


जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने सम्मानित पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विषयों की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से प्रभावी संप्रेषण तथा जिला प्रशासन एवं आमजन के बीच संवाद को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन, नवादा द्वारा यह प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।

NSIT
Nsmch


उन्होंने सम्मानित पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को मजबूती से सामने लाने का कार्य आगे भी जारी रहना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और पत्रकारों ने इस पहल की सराहना की।

अमन की रिपोर्ट