LATEST NEWS

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

Bihar news - नालंदा में बुढ़ी मां को छोड़ दंपती ने अपने तीन बच्चों संग किया जहर सेवन, दो बेटियों की मौत. सामने आई बड़ी वजह

Bihar news - नालंदा में एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की है। जिसमें दो बच्चियों की मौत हो गई है. जबकि तीन की हालत चिंताजनक बताई गई है।

Bihar news - नालंदा में बुढ़ी मां को छोड़ दंपती ने अपने तीन
परिवार ने किया जहर सेवन- फोटो : NEWS4NATION

Nalanda -  बड़ी खबर नालंदा से सामने आई है, जहा एक परिवार के 5 लोगों ने जहर सेवन कर लिया है। जिसके बाद  सभी को भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) पावापुरी भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान दो बच्चियों की मौत हो गई है।  वहीं घटना की सूचना पर राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे हैं।

जानकारी के अनुसार घटना पावापुरी की  है। 16 वर्षीय दीपा और 14 वर्षीय अरिका शामिल हैं। वहीं, इनके पिता धर्मेंद्र कुमार, मां सोनी कुमारी और भाई शिवम की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दो बेटियों और बड़े बेटे समेत दंपती के जहर खाने के पीछे का कारण कर्ज का बोझ बताया जा रहा है।

 परिवार में बुढ़ी मां सहित छह लोग

परिवार में बुढ़ी मां सहित कुल छह लोग हैं।  धर्मेंद्र कुमार की मां कुसुम देवी ने भी बताया कि तीन-चार दिनों से उनके घर पर आकर कोई पैसों की मांग कर रहा था।   स्थानीय लोगों के अनुसार, यह परिवार मूलत: पड़ोसी जिले शेखपुरा के पुरनकामा गांव का निवासी था। 

कपड़े के बिजनेस में हुआ लाखों का घाटा

आजीविका के लिए धर्मेंद्र सपरिवार छह माह पहले पावापुरी आए थे। यहां उन्होंने कपड़े की दुकान खोली थी और पुरी गांव स्थित जलमंदिर के सामने एक मकान में किराये पर रह रहे थे। बताया गया कि उनको व्यापार में घाटा होता चला गया। उसे सुचारू बनाए रखने के लिए उन्होंने किसी से भारी ब्याज पर लगभग पांच लाख रुपये कर्ज लिया, सूदखोर बार- बार रकम लौटाने का दबाव दे रहा था, जिससे पूरा परिवार मानसिक दबाव में था।

NSIT
Nsmch

घटना की जानकारी मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज व गिरियक थानाध्यक्ष दीपक कुमार एवं पावापुरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं। 

Report - Pranay raj