LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: नवादा में सिलेंडर लीकेज से घर में लगी आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के नवीन नगर मोहल्ले में सिलेंडर लीकेज से अचानक लगी आग ने अफरा-तफरी मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई

आग
लाखों की संपत्ति जलकर खाक - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा जिले के नवीन नगर मोहल्ले में एक घर में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई। यह घटना अरविंद कुमार सिंह के मकान में हुई, जहां सिलेंडर लीकेज के कारण आग भड़क उठी। मिली जानकारी के अनुसार, घर में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव हो रहा था, जिसके चलते अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरे घर में फैल गई।

सिलेंडर रिसाव के कारण लगी आग 

आग लगते ही घर के सदस्य घबरा गए, वहीं आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों को सिलेंडर फटने का भी डर था, लेकिन समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Diarch GO

लाखों रुपए का नुकसान 

यह घटना घनी आबादी वाले इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल रहा। आग से घर में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। फिलहाल, आग लगने के सटीक कारणों और सिलेंडर में लीकेज की वजह की जांच की जा रही है। 

नवादा से अमन की रिपोर्ट