LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में नवादा के चालक-उपचालक चाचा-भतीजे की दर्दनाक मौत

झारखंड की कोडरमा घाटी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नवादा जिले के दो युवकों की मौत हो गई। रिश्ते में दोनो चाचा-भतीजा थे। एक साथ दो युवकों की असमय मौत से पूरे पथरा इंग्लिश गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है...

कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में नवाद
सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : झारखंड की कोडरमा घाटी में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नवादा जिले के सदर प्रखंड स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पथरा इंग्लिश गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 44 वर्षीय ट्रक चालक साधू यादव और उनके चचेरे भतीजे (उपचालक) 22 वर्षीय अमरजीत उर्फ छोटू यादव के रूप में की गई है। रिश्ते में चाचा-भतीजा लगने वाले दोनों युवकों की असमय मौत से पूरे पथरा इंग्लिश गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।


अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के अनुसार, साधू यादव और अमरजीत झारखंड से माल लादकर ट्रक से रजौली (बिहार) की ओर आ रहे थे। कोडरमा घाटी में चढ़ाई व मोड़ के दौरान अचानक ट्रक से नियंत्रण हट गया, जिससे वाहन पहले सड़क किनारे एक बड़े पेड़ से जा टकराया। इसके तुरंत बाद सामने से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि चालक साधू यादव और उपचालक अमरजीत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।


Diarch GO

पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, गांव पहुंचते ही मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही नवादा की सदर विधायक विभा देवी और विधान परिषद सदस्य (MLC) अशोक कुमार ने अपने समर्थकों को तुरंत कोडरमा भेजा। स्थानीय पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। सोमवार शाम करीब चार बजे जैसे ही दोनों शवों को लेकर एम्बुलेंस पथरा इंग्लिश गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


विधायक और एमएलसी ने जताया दुख, मुआवजे का दिया आश्वासन

घटना पर दुख व्यक्त करते हुए सदर विधायक विभा देवी ने पटना से फोन के माध्यम से पीड़ित परिजनों से बात की और उन्हें इस कठिन घड़ी में हर संभव सहायता प्रदान करने का ढांढस बंधाया। वहीं, एमएलसी अशोक कुमार ने कहा कि सरकारी नियमानुसार मिलने वाली मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


NSIT
Nsmch

दो परिवारों के कमाऊ सदस्यों की मौत से आर्थिक संकट गहराया

इस दुखद हादसे ने दोनों परिवारों की आजीविका छीन ली है। मृतक चालक साधू यादव अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। वहीं, महज 22 साल के उपचालक अमरजीत उर्फ छोटू यादव की आठ माह की एक मासूम बेटी है। परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्यों की एक साथ मौत से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट