LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: रामनवमी पर नवादा में हाई अलर्ट, 20 लोग हिरासत में, ड्रोन से हो रही निगरानी

Bihar News: नवादा में रामनवमी की शोभा यात्रा को लेकर हाई अलर्ट रखा गया है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। पुलिस 20 लोगों को हिरासत में भी लिया है।

नवादा
नवादा में हाई अलर्ट - फोटो : social media

Bihar News: बिहार के नवादा में रामनवमी को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोह प्रखंड से 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रशासन की ओर से विशेष शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसे लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर में कड़ी निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस

शहर में बड़े पैमाने पर ड्रोन कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सड़कों पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील नजर आ रहा है। इस संबंध में उल्लास कुमार ने बताया कि प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। 

Diarch GO

अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती

उन्होंने साफ कहा कि अफवाह फैलाने वालों या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और चेतावनी दी है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नवादा अमन की रिपोर्ट