LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nawada Road Accident:तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल, गांव में मचा कोहराम

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा जिले में रफ्तार के बेकाबू कहर ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। ..

Nawada Road Accident
तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर- फोटो : reporter

Nawada Road Accident: बिहार के नवादा जिले में रफ्तार के बेकाबू कहर ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। मीनापुर गांव के पास शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, हिसुआ की ओर से आ रहा तेज रफ्तार ट्रैक्टर और नरहट की दिशा से आ रही बाइक के बीच मीनापुर गांव के पास जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक ट्रैक्टर के नीचे जा फंसी और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायल गंभीर हालत में नवादा सदर अस्पताल रेफर किए गए हैं।

Diarch GO

मृतक की पहचान दरगाही बीघा गांव निवासी 22 वर्षीय अमर पासवान के रूप में हुई है। वहीं घायलों में विशाल कुमार और रणवीर कुमार शामिल हैं, जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और आक्रोश का माहौल बन गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मौके से ट्रैक्टर को पकड़ लिया और उसके चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि ट्रैक्टर की रफ्तार बेहद तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाया, जिसकी वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

सूचना मिलते ही नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक से पूछताछ जारी है।

रिपोर्ट- अमन कुमार