LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Road Accident In Bihar: शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की दर्दनाक मौत, मातम में बदला खुशियों का माहौल, परिवार में कोहराम

Road Accident In Bihar: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पल भर में खुशियां मातम में बदल गई।

सड़क हादसा
शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की हुई मौत - फोटो : reporter

Road Accident In Bihar: बिहार के नवादा से दर्दनाक खबर सामने आ रहा है। जहां सड़क दुर्घटना में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की मौत हो गई है। इस घटना से खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मामला जिले के रूपौ थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार कनौलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दिलीप कुमार के रूप में हुई है, जिनकी शादी महज छह दिन बाद होने वाली थी।

सड़क हादसे में गई युवक की जान 

जानकारी के अनुसार, दिलीप कुमार अपने रिश्तेदारों को शादी का निमंत्रण देने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान कनौलिया मोड़ के समीप एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

Diarch GO

बारात के जगह निकली अर्थी

बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को दिलीप कुमार की बारात निकलनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, शहनाई की गूंज, खरीदारी और मेहमानों के स्वागत की तैयारियों के बीच अचानक आई इस दुखद खबर ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया। अब जिस घर से बारात निकलनी थी, वहीं से अर्थी उठी। मृतक परिवार के बड़े पुत्र थे। घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन गहरे सदमे में हैं। दुल्हन पक्ष में भी इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों परिवार इस असहनीय त्रासदी से पूरी तरह टूट चुके हैं।

परिजनों में मचा कोहराम 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कनौलिया मोड़ पर अक्सर सड़क हादसे होते रहते हैं। इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट