LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: बिहार में बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी, बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा, 2 ठग गिरफ्तार

Bihar News: साइबर अपराध के खिलाफ एक बार फिर नवादा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले 2 ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

साइबर ठग
2 ठग गिरफ्तार - फोटो : reporter

Bihar News: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नवादा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी प्रभा कुमारी के नेतृत्व में गठित एसआईटी टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर लोन धोखाधड़ी में शामिल दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी

पहली कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 17/26 के तहत की गई। एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अपसढ़ से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान कमलेश कुमार (23 वर्ष), पिता भोला राम, निवासी अपसढ़ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बजाज फाइनेंस के नाम पर सस्ते दरों पर ऋण उपलब्ध कराने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था। उसके पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

Diarch GO

कई फाइनेंस कंपनियों के नाम का इस्तेमाल

दूसरी कार्रवाई साइबर थाना कांड संख्या 16/26 के तहत की गई। गुप्त सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बाघी से एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान कारू कुमार (21 वर्ष), पिता श्रवण राम, निवासी बाघी के रूप में हुई है। 

लोन दिलाने के नाम पर ठगी 

पुलिस के मुताबिक, वह बजाज फाइनेंस के अलावा धनी फाइनेंस और मुद्रा फाइनेंस के नाम पर भी कम ब्याज दर पर लोन दिलाने का लालच देकर साइबर ठगी करता था। उसके पास से भी दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क की जांच की जा रही है। साइबर थाना ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या लिंक के जरिए लोन संबंधी प्रस्तावों पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

NSIT
Nsmch

नवादा से अमन की रिपोर्ट