LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News: एक दिन पहले खरीदी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, वार्ड पार्षद के घर में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

Bihar News: बिहार के नवादा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां चार्जिंग में लगे इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक ब्लास्ट होने से वार्ड पार्षद के घर में भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इलेक्ट्रिक स्कूटी
इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के नवादा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में तेज धमाका हुआ। जिससे घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों का नुकसान हो गया। मामला वारसलीगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 6 का है। जहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में हुए धमाके से वार्ड पार्षद के घर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई।

नई स्कूटर में जोरदार ब्लास्ट 

जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद सुनैना देवी के पुत्र विकास कुमार बुधवार रात करीब 10 बजे नई इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदकर घर लाए थे। स्कूटी की पूजा करने के बाद उसे चार्जिंग पर लगाया गया। करीब दो घंटे बाद अचानक स्कूटी में जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे घर में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई।

Diarch GO

कई कीमती सामान जलकर राख 

आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा टीवी, फ्रिज, पंखा, मोटरसाइकिल सहित कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस हादसे में करीब 4 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वार्ड पार्षद सुनैना देवी मुरलाचक की निवासी हैं। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट