LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में बुजुर्ग महिला की हत्या, घर में डकैती, ग्रामीणों ने रोड जाम करके की आगजनी

इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नारदीगंज रोड को जाम कर दिया और आगजनी की। उन्होंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

woman murdered in Nawada
woman murdered in Nawada- फोटो : news4nation

Bihar News : बिहार के नवादा जिले के नारडीहा गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर घर में डकैती की घटना सामने आई है। डकैतों ने विरोध करने पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान लगभग 60 वर्षीय राजकुमारी देवी के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, डकैतों ने पहले महिला को बांध दिया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई की। महिला के सिर पर गंभीर चोटें थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। डकैतों ने घर में रखा सारा सामान लूट लिया।


यह घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के नारडीहा गांव की है। शनिवार सुबह जब राजकुमारी देवी का दरवाजा नहीं खुला, तो स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अंदर जाने पर महिला बंधी हुई मिली और उसकी मौत हो चुकी थी। राजकुमारी देवी घर में अकेली रहती थीं। उनके परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं, और उनका बेटा दुबई में निजी नौकरी करता है।

Diarch GO


इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने नारदीगंज रोड को जाम कर दिया और आगजनी की। उन्होंने प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।


स्थानीय लोगों का अनुमान है कि डकैतों ने 10 लाख रुपये से अधिक की चोरी की है, हालांकि परिवार के सदस्यों के आने के बाद ही वास्तविक नुकसान का आकलन हो पाएगा। ग्रामीण पुलिस से अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट