LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में आसमान से बरसी मौत : आकाशीय बिजली की चपेटम में आने से दो बच्चों समेत 3 की दर्दनाक मौत, एक बच्ची घायल

नवादा में आसमान से बरसी मौत : आकाशीय बिजली की चपेटम में आने
नावादा में आकाशीय बिजली का कहर- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada :  जिले में सावन की दूसरी सोमवारी के दिन कुदरत का कहर देखने को मिला, जहाँ तेज बारिश और गर्जन के बीच गिरी आकाशीय बिजली (वज्रपात) ने भारी तबाही मचाई। सोमवार को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई तीन अलग-अलग वज्रपात की घटनाओं में दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इन घटनाओं में एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस कर घायल भी हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


रूपौ के छनौन गाँव में 10 वर्षीय बालक की मौत

वज्रपात की पहली दर्दनाक घटना रोह प्रखंड के रूपौ थाना अंतर्गत छनौन गांव में घटी। गाँव के रघुनंदन रविदास का 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार बारिश के दौरान बाहर मौजूद था, तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। परिजन तुरंत उसे बचाने दौड़े, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बच्चे की असमय मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Diarch GO

लक्ष्मीपुर में वर्षीय सुष्मिता की जान गईएक घायल

दूसरी दुखद घटना मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुरसराय पंचायत स्थित लक्ष्मीपुर गांव से सामने आई। यहाँ तेज कड़क के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राम चौहान की 8 वर्षीय पुत्री सुष्मिता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। इसी घटना के दौरान पास में मौजूद शीतल कुमारी नाम की एक अन्य बच्ची भी गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


खेत में काम करने के दौरान 16 वर्षीय नवनीत की मौत

तीसरा हादसा मेसकौर प्रखंड की ही मिर्जापुर पंचायत के ढिबरा गांव में हुआ। ढिबरा गाँव निवासी कामता यादव का 16 वर्षीय पुत्र नवनीत कुमार खेतों में कृषि कार्य में जुटा हुआ था। इसी दौरान मौसम खराब हुआ और वज्रपात की सीधी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में मदद मिलने से पहले ही नवनीत ने भी दम तोड़ दिया।


NSIT
Nsmch

जिले में दहशत का माहौलप्रशासन की अपील

सावन की सोमवारी के पवित्र दिन एक ही जिले में तीन अलग-अलग जगह हुए इन हादसों से गांवों में मातम पसर गया है और लोगों के बीच दहशत का माहौल है। लगातार हुई इन दुखद घटनाओं के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन ने ग्रामीणों से बारिश व खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, ऊंचे पेड़ों और खुले खेतों से दूर रहने की सख्त अपील की है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट