LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नवादा में 'साइबर स्मार्ट मंगलवार' अभियान की धूम: DM और SP ने खुद वारिसलीगंज पहुंचकर लोगों को किया जागरूक

नवादा जिला प्रशासन ने जिलेवासियों को साइबर अपराध से बचाने के लिए बड़ी पहल शुरु की है। मंगलवार को जिले भर में 'साइबर स्मार्ट मंगलवार' अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया....

नवादा में 'साइबर स्मार्ट मंगलवार' अभियान की धूम: DM और SP ने
नवादा में 'साइबर स्मार्ट मंगलवार' अभियान- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : साइबर अपराध के लिए चर्चित नवादा जिले में आम लोगों को डिजिटल ठगी से बचाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ी पहल शुरू की है। मंगलवार को जिले भर में 'साइबर स्मार्ट मंगलवार' अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का कमान खुद जिलाधिकारी (DM) रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक (SP) अभिनव धीमान ने संभाला।


हॉटस्पॉट वारिसलीगंज पहुंचे डीएम-एसपी, बांटे बचाव के टिप्स

जिले का वारिसलीगंज इलाका साइबर अपराधियों का बड़ा केंद्र माना जाता रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान खुद वारिसलीगंज पहुंचे। उनके साथ साइबर डीएसपी और पुलिस-प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों, युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद किया और साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने के उपाय बताए।


28 थाना क्षेत्रों में एक साथ चला अभियान

एसपी अभिनव धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 28 थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों, पंचायतों और सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। इस दौरान लोगों को फर्जी कॉल और मैसेज से सावधान रहने,किसी भी स्थिति में अपना ओटीपी (OTP) या बैंकिंग जानकारी साझा न करने, डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी/इनाम के झांसे और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने और संदिग्ध गतिविधि होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।


साइबर अपराधियों के खौफ से डिजिटल लेन-देन प्रभावित, सतर्कता ही बचाव

स्थानीय दुकानदारों ने अधिकारियों को बताया कि क्षेत्र में साइबर अपराधियों के सक्रिय रहने के कारण आम लोगों के मन में डिजिटल भुगतान (UPI/Online Banking) को लेकर एक डर का माहौल बन गया है। एसपी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि डरने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाकर ही साइबर अपराध पर लगाम लगाई जा सकती है। प्रशासन ने सभी से जिम्मेदार और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया है।

Diarch GO


अमन सिन्हा की रिपोर्ट