LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

नवादा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा : तीन गिरफ्तार, विभिन्न स्कीम के तहत लोने दिलाने के नाम पर लोगों को बनाते थे शिकार

नवादा जिले में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.....

नवादा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा : तीन गिरफ्तार, विभिन्न
नवादा में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिला में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर प्रेग्नेंसी और ऑनलाइन लोन के नाम पर आम लोगों को शिकार बनाने वाले तीन शातिर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।


बैंकों के समीप से पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर स्थानीय थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थित एचडीएफसी बैंक, सब्जी मंडी और फौदी साव गली में एसबीआई एटीएम के आसपास घेराबंदी की और तीनों आरोपियों को धर दबोचा।


Diarch GO

संतानहीनता और इलाज के नाम पर ठगी का भंडाफोड़ 

पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार मोहित कुमार के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल, ठगी के नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी फर्जी डॉक्टर या मेडिकल स्टाफ बनकर सोशल मीडिया से नंबर निकालता था और महिलाओं को संतान प्राप्ति तथा दवा उपलब्ध कराने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 10 से 15 हजार रुपये ऐंठ लेता था।


ऑनलाइन लोन दिलाने के नाम पर भी बनाया शिकार 

अभियान के दौरान सब्जी मंडी से पिन्दु कुमार और फौदी साव गली से रोहित कुमार को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों आरोपी खुद को बजाज फाइनेंस और रिलायंस फाइनेंस जैसी नामी कंपनियों का मैनेजर बताकर लोगों को आसान लोन का लालच देते थे और कागजातों के नाम पर मोटी रकम ठग लेते थे।


NSIT
Nsmch

पांच मोबाइल और नकद राशि बरामदसुरक्षा कड़ी 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से कुल पांच एंड्रॉयड मोबाइल और ठगी के रुपये बरामद किए हैं। नवादा पुलिस ने बताया कि अपराधियों के नेटवर्क और उनके बैंक खातों की गहन जांच की जा रही है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी अनजान फोन कॉल या लोन के लुभावने ऑफर्स के झांसे में न आएं।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट