LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

कोर्ट का बड़ा फैसला : आर्म्स एक्ट के दोषी रवि कुमार को 3 साल की जेल

Bihar News : नवादा सिविल कोर्ट ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच से यह संभव हो पाया है...

कोर्ट का बड़ा फैसला : आर्म्स एक्ट के दोषी रवि कुमार को 3 साल
कोर्ट का बड़ा फैसला- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : व्यवहार न्यायालय ने अवैध हथियार रखने के एक गंभीर मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी रवि कुमार को दोषी करार दिया है। यह फैसला नगर थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में आया है।

कोर्ट ने अभियुक्त रवि कुमार, जो गोंदापुर, थाना नगर, जिला नवादा निवासी अरुण कुमार का पुत्र है, उसे तीन साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 3,000 रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। यह कार्रवाई अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस के अभियान का हिस्सा है।

पुलिस की मेहनत लाई रंग

नवादा पुलिस की सटीक जांच, निरंतर पैरवी और न्याय दिलाने के प्रति समर्पण के कारण यह फैसला संभव हो पाया। पुलिस ने मामले की गहनता से छानबीन कर पुख्ता सबूत जुटाए, जिसके आधार पर कोर्ट ने यह सख्त निर्णय दिया।

अपराधियों में मचा हड़कंप

इस सफल अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा है और समाज में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। आर्म्स एक्ट जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर अवैध हथियारों की तस्करी और दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है।

NSIT
Nsmch

अभियुक्त को सजा मिलने से इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है। नवादा पुलिस अधीक्षक और संबंधित अधिकारियों ने इस सफलता पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाने का संकल्प लिया है, जो बिहार पुलिस की जनहित में निरंतर सक्रियता को दर्शाता है।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट