LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: सीएम नीतीश ने लिया गंगाजी जलाशय का जायज़ा, वेणुवन में साउंड-लाइट की रखेंगे नींव, मलमास मेले पर हाईलेवल मीटिंग

Bihar News: बिहार की सियासत में आज हलचल तब तेज़ हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा ज़िले के ऐतिहासिक शहर राजगीर पहुँचे।....

CM Nitish Kumar Reviews Ganga Project Malmas Meet
सीएम नीतीश ने लिया गंगाजी जलाशय का जायज़ा- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार की सियासत में आज हलचल तब तेज़ हो गई जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नालंदा ज़िले के ऐतिहासिक शहर राजगीर पहुँचे। दौरे की शुरुआत गिरीयक के घोड़ा कटोरा स्थित गंगाजी जलाशय के निरीक्षण से हुई, जहाँ मुख्यमंत्री ने अफसरों को सख्त लहजे में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। इसके बाद वे वेणुवन में साउंड एंड लाइट सिस्टम की आधारशिला रखकर विकास और विरासत को एक साथ साधने का सियासी पैग़ाम दिया।

राजगीर की फिज़ा में विकास की रफ्तार और प्रशासनिक जवाबदेही दोनों की गूंज सुनाई दी। मुख्यमंत्री ने मलमास मेले की तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जिसमें सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विस्तार से मंथन हुआ। सरकार यह संदेश देने की कोशिश में दिखी कि आस्था के आयोजन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

Diarch GO

लेकिन दूसरी तरफ “घर-घर गंगाजल” का वादा अब भी अधर में लटका नजर आ रहा है। गंगाजी जलाशय पार्ट-टू योजना के तहत नवादा जिले के मधुबन में 517 एकड़ जमीन अधिग्रहण की जानी है, जिसमें 275 एकड़ निजी और शेष सरकारी जमीन शामिल है। मगर हकीकत यह है कि अब तक जमीन ही मुहैया नहीं हो सकी। जबकि पहले चरण की कार्यावधि अगस्त 2025 में ही खत्म हो चुकी है।

योजना के दूसरे चरण में मधुबन से बिहार शरीफ तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। 

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा सिर्फ निरीक्षण नहीं, बल्कि प्रशासनिक मशीनरी को सख्त संदेश भी है। अब देखना होगा कि जलाशय निर्माण की रफ्तार तेज़ होती है या फिर फाइलों में उलझी यह योजना सियासी बहस का नया मुद्दा बनती है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय