LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

10 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ का एक दिवसीय धरना, आरओबी निर्माण की जोरदार हुई मांग

जिले में रेलवे आरओबी निर्माण और विभिन्न जनसुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ की नवादा इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया....

10 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ का एक
10 सूत्री मांगों को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ का एक दिवसीय धरना- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले में रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण और विभिन्न जनसुविधाओं की बहाली की मांग को लेकर केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ की नवादा इकाई की ओर से एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। रेलवे स्टेशन फाटक के समीप आयोजित इस धरने के माध्यम से संघ के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने रेल प्रशासन व जिला प्रशासन के समक्ष शहर की गंभीर यातायात समस्या तथा आम राहगीरों की रोजमर्रा की परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।

3 नंबर बस स्टैंड और 2 नंबर गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण प्रमुख मांग 

धरना प्रदर्शन के दौरान संघ ने मुख्य रूप से 3 नंबर बस स्टैंड से हॉस्पिटल रोड छोर तक शीघ्र ओवरब्रिज निर्माण, 2 नंबर रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण तथा नवादा-बुच्चेलखंड के पास रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने की पुरजोर मांग रखी। संघ के प्रतिनिधियों का कहना है कि शहर के प्रमुख रेल द्वारों पर ओवरब्रिज न होने के कारण दिनभर रेलवे क्रॉसिंग बंद रहती है, जिससे पूरे नवादा शहर और आसपास के इलाकों में घंटों भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।

जाम से स्कूली बच्चों, मरीजों और एंबुलेंस को हो रही भारी परेशानी 

NSIT
Nsmch

संघ के प्रतिनिधि कृष्णा चौधरी उर्फ परक्कन ने 10 सूत्री मांगों को विस्तार से रखते हुए बताया कि रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाले जाम का सीधा असर समाज के हर वर्ग पर पड़ रहा है। ओवरब्रिज न होने से स्कूली बच्चों व शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने में कठिनाई होती है, जबकि गंभीर मरीजों और डॉक्टरों को समय पर अस्पताल पहुंचने में भारी फजीहत झेलनी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस घंटों जाम में फंसी रह जाती हैं, जिससे मरीजों की जान पर बन आती है।

आपातकालीन सेवाओं में देरी पर चिंता, स्टेशन मुख्य द्वार पर एस्केलेटर लगाने की मांग 

मांग पत्र में आपातकालीन सेवाओं की बदहाली को भी प्रमुखता से शामिल किया गया। संघ ने कहा कि शहर में आगजनी, दुर्घटना या विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर दमकल गाड़ियों और पुलिस-प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचने में जाम के कारण काफी देरी हो जाती है। इसके अलावा, आम रेल यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगों की सहूलियत के लिए मेन रोड से रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार तक स्वचालित सीढ़ी (एस्केलेटर) लगाने की मांग की गई।

रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई करने की अपील 

धरना प्रदर्शन के अंत में संघ ने स्पष्ट किया कि रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण केवल वाहनों के आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह जिले की सुरक्षा, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं और आम नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है। केंद्रीय रेलवे रेलयात्री संघ ने रेल मंत्रालय, पूर्व मध्य रेलवे तथा स्थानीय जिला प्रशासन से इन सभी 10 सूत्री मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द से जल्द सकारात्मक कदम उठाने का आग्रह किया।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट