LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

बगीचे में मिला 21 वर्षीय युवक का जला हुआ शव, इलाके में मचा हड़कंप

बगीचे में मिला 21 वर्षीय युवक का जला हुआ शव, इलाके में मचा ह
बगीचे में मिला 21 वर्षीय युवक का जला हुआ शव- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के मेसकौर और परनाडाबर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके से सोमवार सुबह एक दर्दनाक व सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परनाडाबर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर गांव स्थित एक बगीचे में करीब 21 वर्षीय युवक का बुरी तरह जला हुआ शव बरामद हुआ। सुबह-सुबह बगीचे में अधजला शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे आसपास के दर्जनों गांवों में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

सोफी कुमार के रूप में हुई मृतक की पहचान, परिजनों में मचा कोहराम 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि महुआर बगीचे में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक की पहचान मेसकौर थाना क्षेत्र के चंद्रवारा गांव निवासी महेंद्र चौहान के 21 वर्षीय पुत्र सोफी कुमार के रूप में की गई। पहचान होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

एसपी अभिनव धीमान ने घटनास्थल कराया सील, रजौली एसडीपीओ ने किया निरीक्षण 

NSIT
Nsmch

घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल पूरे घटनास्थल को सील कर दिया। इलाके में किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, रजौली के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों को वैज्ञानिक अनुसंधान से जुड़ी आवश्यक हिदायतें दीं।

FSL की टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य, हत्या या आत्महत्या के कोण से जांच 

मामले की तह तक पहुंचने के लिए पटना से फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को मौके पर बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल और शव का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि युवक की हत्या कहीं और कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को बगीचे में लाकर जलाया गया है या मामला कुछ और है। फिलहाल तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।

परिजनों के आवेदन पर दर्ज होगी प्राथमिकी, हर पहलू पर जांच जारी 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजनों से लिखित आवेदन प्राप्त होने के उपरांत संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अभी जांच शुरुआती चरण में है और किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल इलाके में इस संदिग्ध घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।

अमन सिन्हा की रिपोर्ट