LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Assembly Elections: सुबह 9 बजे तक 3 राज्यों में हुई बंपर वोटिंग, असम, केरल और पुडुचेरी में मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह, सिंगल फेज में मतदान

Assembly Elections: सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% वोटिंग हुई है। तीनों राज्यों में सिंगल फेज में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Assembly Elections: सुबह 9 बजे तक 3 राज्यों में हुई बंपर वोट
सुबह 9 बजे तक बंपर वोटिंग - फोटो : social media

Assembly Elections: देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। 3 राज्यों के 296 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक यानी पहले 2 घंटे में तीनों राज्यों में बंपर वोटिंग हुई है। सुबह 9 बजे तक असम में 17.87%, केरलम 16.23% और पुडुचेरी में 17.41% वोटिंग हुई है। तीनों राज्यों में सिंगल फेज में मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर लोग लंबी कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

नए मतदाताओं में भारी उत्साह 

चुनाव आयोग के अनुसार, असम, केरल और पुडुचेरी को मिलाकर करीब 5.3 करोड़ मतदाता आज अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इनमें लगभग 10 लाख से ज्यादा वोटर्स पहली बार मतदान कर रहे हैं। तीनों राज्यों में युवा मतदाताओं की बड़ी भूमिका देखने को मिल रही है। असम में 5.7 लाख, केरल में 4.24 लाख और पुडुचेरी में करीब 23 हजार नए मतदाता पहली बार वोट डाल रहे हैं।

Diarch GO

असम का मुकाबला

असम की 126 विधानसभा सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस गठबंधन वापसी की उम्मीद कर रहा है। राज्य में करीब 2.5 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

केरल में त्रिकोणीय टक्कर

केरल की 140 सीटों पर 2.7 करोड़ से अधिक मतदाता 883 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं। यहां सत्ताधारी एलडीएफ, कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ और बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए के बीच कड़ा मुकाबला है। खास बात यह है कि राज्य में पहली बार कोई मुख्यमंत्री लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए चुनाव लड़ रहा है।

NSIT
Nsmch

पुडुचेरी में बहुकोणीय मुकाबला

पुडुचेरी की 30 सीटों पर मतदान जारी है, जहां करीब 10 लाख मतदाता 294 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। यहां एनआर कांग्रेस, बीजेपी और कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा है। 1,099 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 209 को संवेदनशील घोषित किया गया है।