LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

नदी में बालू के नीचे दबी मिली विवाहिता की लाश, कुत्तों के बालू नोचने पर हुआ खुलासा

नवादा जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां चार दिनों से लापता महिला का शव नदी किनारे बालू के नीचे दबा मिला है। मामले का खुलासा उस वक्त जब कुत्तों ने बालू को कुरेदना शुरु किया....

नदी में बालू के नीचे दबी मिली विवाहिता की लाश, कुत्तों के बा
नदी किनारे बालू में दबी मिली महिला लाश- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के सिरदला थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां धनारजय नदी में बालू के नीचे दबी एक विवाहिता की लाश बरामद हुई है। सोमवार सुबह राजन पंचायत के पैक्स गोदाम के समीप, बैजनाथपुर और राजन गांव के बीच कुछ लोग शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते एक जगह पर बालू नोच रहे थे और आपस में लड़ रहे थे। ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो बालू के नीचे एक महिला का चेहरा दिखाई दिया, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। इस खौफनाक मंजर को देखते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और तुरंत इसकी सूचना सिरदला पुलिस को दी गई।


चार दिन पुराना शव बरामद: फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की जानकारी मिलते ही सिरदला व अकबरपुर पुलिस के साथ रजौली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गुलशन कुमार मौके पर पहुंचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नवादा से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को बालू से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच और शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को करीब चार दिन पहले ही बालू में दबा दिया गया था, जिसके कारण उसमें सड़न शुरू हो गई थी।


मृतका की हुई पहचान: औरंगाबाद के माता-पिता ने रो-रोकर बयां किया दर्द

नदी से बरामद शव की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव निवासी प्रमिला देवी के रूप में की गई है। घटना की खबर मिलते ही मृतका के पिता उमेश बिन और माता मुन्ना देवी (निवासी रफीगंज, औरंगाबाद) बदहवास हालत में पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रमिला की दूसरी शादी करीब 10 वर्ष पहले धोबघटी निवासी शंकर कुमार के साथ हुई थी। दोनों का एक 6 वर्ष का बेटा आदर्श कुमार भी है। परिजनों ने नम आंखों से बताया कि शादी के बाद से ही प्रमिला को उसके ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

Diarch GO


घर पर ताला और चल रहा था पंखा: गुमशुदगी के बाद सामने आई मौत की खबर

परिजनों ने प्रमिला के ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गत 2 जुलाई को उन्हें घर में भारी विवाद होने की सूचना मिली थी। जब वे प्रमिला के ससुराल धोबघटी पहुंचे, तो पूरे घर पर ताला लटका हुआ था, जबकि अंदर का पंखा चल रहा था। प्रमिला का कहीं पता न चलने पर परेशान परिजनों ने 4 जुलाई को अकबरपुर थाने में उसकी गुमशुदगी की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों को अंदेशा भी नहीं था कि जिसकी वे तलाश कर रहे हैं, उसकी हत्या कर लाश नदी में छुपा दी गई है।


पति समेत चार पर हत्या का आरोप: पुलिस ने शुरू की जांच

इस मामले में मृतका के मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस ने पति शंकर कुमार समेत ससुराल के चार लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और हत्या का प्रारंभिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

NSIT
Nsmch


अमन सिन्हा की रिपोर्ट