LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा में 13 महीने के बच्चे का मिला शव, हत्या कर तालाब में फेंकने की आशंका, मचा कोहराम

baby body found in Nawada
baby body found in Nawada - फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के वारिसलीगंज नगर परिषद क्षेत्र के शेरपुर गांव में पांच दिनों से लापता 13 माह के बालक पीयूष का शव शनिवार को गांव के समीप एक तालाब से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। पीयूष के परिजनों ने पहले ही उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। 


हालांकि बच्चे का शव उसके घर से लगभग 500 मीटर दूर स्थित तालाब में पाया गया। गांव वालों ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान की।

Diarch GO


पुलिस के अनुसार, पीड़ित परिवार के घर से कुछ ही दूरी पर तालाब और कुआं स्थित हैं। इसी बीच, गुरुवार को बालक के पिता को एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आया था, जिसमें 30 हजार रुपये की फिरौती मांगी गई थी। थाना अध्यक्ष ने आशंका जताई है कि कॉल करने वाला व्यक्ति साइबर अपराधी हो सकता है। शव बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।


थाना प्रभारी पंकज कुमार सैनी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। परिजनों ने आवेदन दिया था और पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस बच्चे को खोजने के लिए लगातार कोशिश कर रही थी और शनिवार को उन्हें शव मिलने की जानकारी मिली।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट