LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

जमीनी विवाद में दो गोतिया पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

जमीनी विवाद में दो गोतिया पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 60 वर्ष
दो गोतिया पक्षों के बीच खूनी संघर्ष मे बुजुर्ग की मौत- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : जिले के मेसकौर प्रखंड अंतर्गत सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के मिल्की बेलदारी गांव में गुरुवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो गोतिया पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जमीन के एक टुकड़े को लेकर हुआ यह विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें 60 वर्षीय साधु चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।


लाठी, भाला और कटनी से हमले का आरोप 

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि रामप्रसाद चौहान के पुत्र श्यामा चौहान तथा श्रवण चौहान के पुत्र विकास चौहान, पिंटू चौहान और विपिन चौहान ने एकजुट होकर हमला बोला। परिजनों का कहना है कि साधु चौहान के साथ लाठी, भाला और कटनी (धारदार हथियार) से बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।


Diarch GO

सीतामढ़ी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की जांच 

घटना की सूचना मिलते ही सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना करते हुए साक्ष्य जुटाए और स्थानीय ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस मामले में नामजद आरोपियों की भूमिका और विवाद के मूल कारणों की गहनता से पड़ताल कर रही है।


शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार 

थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों और मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की ओर से दबिश दी जा रही है।


NSIT
Nsmch

गांव में फैला तनाव, पुलिस बल तैनात 

बुजुर्ग साधु चौहान की मौत के बाद मिल्की बेलदारी गांव में दो पक्षों के बीच गहरा तनाव व्याप्त हो गया है। किसी भी अप्रिय घटना या दोबारा हिंसा को रोकने के लिए पुलिस गांव में स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। प्रशासन ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है।


अमन सिन्हा की रिपोर्ट