LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

पेपर लीक पर छात्र आंदोलन का असर, नवादा में बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी, खुद सड़क पर उतरे SP

Bihar News: बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नवादा जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। ....

Security Heightened in Nawada
बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा बढ़ी- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में पेपर लीक मामले को लेकर जारी छात्र आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। बढ़ते विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए नवादा जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के नवादा जिला कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पार्टी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी है।

बीजेपी जिला अध्यक्ष की मांग के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कदम उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया। दिन हो या रात, पुलिसकर्मी लगातार कार्यालय और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रहे हैं। हाल ही में बने भव्य बीजेपी कार्यालय को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सतर्क है।पेपर लीक मामले में छात्रों के उग्र प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग के बीच राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने जिले के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है। आंदोलन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।हालात पर नजर रखने के लिए नवादा के एसपी अभिनव धीमान खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। वे लगातार सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। उनके साथ सदर एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार, एडिशनल एसपी निशु मलिक समेत कई अधिकारी भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।

Diarch GO

प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। किसी भी तरह की हिंसा, तोड़फोड़ या उपद्रव को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति है, लेकिन कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, छात्र आंदोलन के बढ़ते प्रभाव के बीच अब सभी की नजर प्रशासन की रणनीति और आने वाले दिनों में होने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर टिकी हुई है।

रिपोर्ट- अमन कुमार