LATEST NEWS

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

  • Bihar TRE-4
  • BPSC TRE-4 ने तोड़े भर्ती के सारे रिकॉर्ड, आवेदन के आंकड़े पढ़ कर चौक जाएंगे आप

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

Bihar Nawada: नवादा के ककोलत जलप्रपात में अचानक आई बाढ़, पर्यटक फंसे

बिहार के नवादा में स्थित ककोलत जलप्रपात में अचानक पानी बढ़ने से हड़कंप मच गया है।

Bihar Nawada
ककोलत जलप्रपात में अचानक पानी बढ़ने से हड़कंप- फोटो : news4nation

Bihar Nawada: बिहार के नवादा जिले में स्थित प्रसिद्ध ककोलत जलप्रपात में बुधवार (8 अप्रैल 2026) को अचानक बाढ़ आ गई। झारखंड के ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के कारण जलप्रपात का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। यह जलप्रपात, जिसे 'बिहार का कश्मीर' भी कहा जाता है, पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।

बाढ़ के कारण झरने का पानी सीढ़ियों और घाटों तक पहुंच गया, जिससे गर्मी में ठंडे पानी में स्नान करने आए पर्यटक और स्थानीय लोग अफरा-तफरी में फंस गए। पानी की तेज धार देखकर लोग अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह नीचे उतरे।

घटना का वीडियो वायरल

घटना के वीडियो में लोग रेलिंग से भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। सौभाग्य से, इस घटना में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसमें झरने का बढ़ा हुआ जलस्तर देखकर लोग हैरान हैं।

NSIT
Nsmch

जलप्रपात में प्रवेश पर रोक

प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पर्यटकों के जलप्रपात में प्रवेश पर रोक लगा दी है। वन विभाग और स्थानीय अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। बता दे कि आम तौर पर इन दिनों गर्मी में ककोलत आने जाने वाले लोगों का काफी भीड़ देखने को मिलता है। प्रतिदिन दो-तीन 3000 की संख्या में जो लोग हैं वह ककोलत में जाकर वाटरफॉल का पूरा आनंद लेने का काम करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था टाइट की गई है ककोलत में प्रवेश करने वाले लोगों का शुल्क भी लगता है। लेकिन बुधवार को अचानक आया तेज बाढ़ के कारण लोगों को परेशानी थोड़ी बढ़ गई है. जिला का मौसम भी बदल गया है। बेसन गर्मी में पूरे जिला में ठंडापन ला दिया है।

नवादा से अमन की रिपोर्ट