LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

हड़ताल से पहले रविवार को भी खुले बैंक, सोमवार से तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित

हड़ताल से पहले रविवार को भी खुले बैंक, सोमवार से तीन दिनों त
हड़ताल से पहले रविवार को भी खुले बैंक- फोटो : अमन सिन्हा

Nawada : सोमवार से बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए रविवार को भी अधिकांश बैंक शाखाएं खुली रहीं। ग्राहकों की सुविधा और संभावित परेशानी को कम करने के लिए उच्च स्तर से रविवार को बैंकिंग सेवाएं बहाल रखने का निर्णय लिया गया, जिससे बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपने आवश्यक वित्तीय कार्य निपटाए।

पांच दिवसीय बैंकिंग समेत प्रमुख मांगों को लेकर हड़ताल 

नवादा के अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) संजय कुमार ने बताया कि बैंक कर्मचारी संगठन सप्ताह में 5 दिन काम (5-Day Work Week) लागू करने समेत कई पुरानी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में सोमवार, मंगलवार और बुधवार को देशभर में बैंककर्मियों की हड़ताल प्रस्तावित है, जिसके कारण लगातार तीन दिनों तक सामान्य बैंकिंग कार्यकाजों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

ग्राहकों को मिली राहत, हड़ताल का समर्थन भी किया 

रविवार को बैंक खुले रहने की सूचना से आम लोगों को बड़ी राहत मिली। शाखाओं में पहुंचे ग्राहकों ने बताया कि हड़ताल के कारण होने वाली असुविधा से पहले ही उनके जरूरी काम पूरे हो गए। कई ग्राहकों ने बैंक कर्मचारियों की 5-दिवसीय कार्यप्रणाली (5-Day Banking) की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

ऑनलाइन और ATM सेवाओं पर निर्भरता 

तीन दिवसीय हड़ताल के दौरान शाखाओं में कामकाज ठप रहने की संभावना है। हालांकि, ग्राहकों के लिए डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और ATM सेवाएं उपलब्ध रहेंगी या नहीं, यह संबंधित बैंकों की आंतरिक व्यवस्था पर निर्भर करेगा। प्रशासन और बैंक प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य रविवार को सेवाएं देकर आम जनता की परेशानी को कम करना रहा।

NSIT
Nsmch

अमन सिन्हा की रिपोर्ट