LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

नवादा के रजौली में अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 साल पुरानी दुकानें ध्वस्त, कई को जारी हुआ नोटिस

Anti-encroachment drive in Rajauli
Anti-encroachment drive in Rajauli - फोटो : news4nation

 Anti-encroachment drive in Nawada : नवादा के रजौली प्रखंड क्षेत्र के अमावां मोड़ पर प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी के नेतृत्व में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर आहर के भिंड पर बने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। यहां बीते 50 वर्षों से दर्जनों दुकानें संचालित हो रही थीं।


इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने अपनी परेशानी बताई। बड़हर गांव निवासी दुकानदार उमेश सिंह ने जानकारी दी कि वे 1980 से इस मोड़ पर दुकान चला रहे थे। उनके भाई भी यहीं दुकान कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दुकानों के हटने से अब उनके परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

Diarch GO


अंचलाधिकारी मो. गुफरान मजहरी ने बताया कि अमावां मोड़ के समीप आहर के भिंड पर कुछ दुकानदारों द्वारा दशकों से अतिक्रमण किया गया था। यह सर्वसाधारण की जमीन थी। अतिक्रमण को लेकर अंचल कार्यालय में वर्ष 2024-25 में अतिक्रमण वाद संख्या 02 चलाया गया था।


उन्होंने आगे बताया कि मोड़ पर अतिक्रमण में शामिल 8 दुकानदारों को पिछले छह महीनों में कई बार नोटिस दिए गए थे। इसके अतिरिक्त, माईकिंग के जरिए भी लोगों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया था। इन चेतावनियों के बावजूद दुकानें नहीं हटाने पर प्रशासन की निगरानी में यह कार्रवाई की गई।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट